फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth died after falling into a pit filled with water

Hardoi News: पानी से भरे गड्ढे में गिर कर युवक की मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth died after falling into a pit filled with water
पानी से भरे गड्ढे में गिर कर युवक की मौत
विज्ञापन

- अरवल थाने के सुर्जनापुर गांव में रविवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। रविवार रात सुर्जनापुर गांव में घर से बाहर निकला युवक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुर्जनापुर निवासी बृजेश (32 ) खेती करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बृजेश के घर वालों के मुताबिक रविवार देर रात वह घर से बाहर निकला। इस दौरान वह अंधेरा होने के कारण पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। इसकी जानकारी रात में नहीं हो सकी। सोमवार सुबह जब कुछ लोग उधर से निकले, तो उन्हें गड्ढे में शव उतराता दिखा। जानकारी मिलते ही बृजेश के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed