{"_id":"60b47f668ebc3e139f532565","slug":"youth-commits-suicide-after-murder-of-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी की गर्दन काटकर फांसी पर झूला युवक, कहीं ये मामला तो नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी की गर्दन काटकर फांसी पर झूला युवक, कहीं ये मामला तो नहीं!
Mon, 31 May 2021 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 12:11 PM IST
सार
हरदोई जिले में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी की गर्दन रेत दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। ग्रामीणों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर में सोमवार को एक युवक ने किशोरी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा किशोरी की गर्दन रेत कर हत्या के बाद खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
गांव दाउदपुर निवासी विपिन यादव (32) का शव सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नाले के पास आम के पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटकता देखा। वहां से लगभग तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में गांव निवासी नित्या उर्फ जूजू (17) का शव भी पड़ा था। नित्या की गला रेतकर हत्या की गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक व किशोरी के प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की धारदार हथियार से गर्दन रेतने के बाद युवक द्वारा खुद फांसी लगा लेने की बात सामने आई है। उधर, किशोरी के पिता विद्याराम उर्फ गुड्डू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी सोमवार की सुबह सात बजे नित्य क्रिया के लिए गई थी। एक घंटे बाद पत्नी रमाकांती ने सूचना दी कि नित्या की हत्या गांव के ही विपिन ने गला काटकर कर दी है। पुलिस ने विपिन के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।