फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth commits rape; woman's family members catch and thrash him.

Hardoi News: युवक ने किया दुष्कर्म, युवती के परिजन ने पकड़कर पीटा

Tue, 23 Jun 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth commits rape; woman's family members catch and thrash him.
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास खींचकर युवक ने रविवार रात दुष्कर्म किया। युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का इलाज चल रहा है। तबीयत सही होते ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं बीते रविवार को थी। रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे। युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी। इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले।
विज्ञापन

गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed