फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth beaten to death with sticks

Hardoi News: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Thu, 20 Nov 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव में युवक की बृहस्पतिवार की रात लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव निवासी दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




बूंदापुर निवासी राजवीर (34) खेती करते थे। बड़े भाई रामनाथ के मुताबिक, राजवीर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे आटा चक्की पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में गांव निवासी कल्लू और रामू मिल गए। राजवीर की दोनों आरोपियों से बीड़ी पीने के संबंध में कहासुनी होने लगी। कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन




आरोप है कि दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से राजवीर को पीट दिया। इसमेें उनके सिर पर गंभीर चोंटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ सत्येंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज पहुंचे। शव कब्जे में लिया। परिजनों और गांव वालों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। राजवीर छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाइयों ने दो आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed