फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth are strong pillars of Samajwadi Party: State President

मिली राहत, होली से पहले बहाल होंगी बंद चल रही 6 ट्रेनें

Thu, 27 Feb 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth are strong pillars of Samajwadi Party: State President
रेल मुख्यालय ने होली पर तीन माह से बंद चल रही अप और डॉउन रूट की छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अप और डाउन रूट की पंजाब मेल समेत अन्य चार ट्रेनों का संचालन एक से तीन मार्च के बीच करा दिया जाएगा। दोनों रूट की छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन होली से पहले किए जाने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
दिसंबर में कोहरे के चलते रेल मुख्यालय ने दिल्ली-लखनऊ रूट की दर्जन भर से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रेनों का संचालन जनवरी के अंत से फरवरी के मध्य तक किया जाना था।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। सप्ताह भर पहले ही मुख्यालय से आदेश जारी कर बंद ट्रेनों का निरस्तीकरण एक माह बढ़ा दिया गया था। मार्च के पहले पखवारे में होली है, त्योहार पर घर लौटने वाले ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन ट्रेनों का निरस्तीकरण समय बढ़ने के फैसले ने उनकी परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्वेशन के लिए लगातार स्टेशन का चक्कर लगा रहे यात्रियों के मुताबिक जो ट्रेनें रूट पर चल रही हैं, उनमें काफी पहले से ही अधिकतम वेटिंग व नो रूम शो कर रहा है। उम्मीद थी कि फरवरी से बंद ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर रिजर्वेशन में आसानी होगी, लेकिन निरस्तीकरण बढ़ने से ऐसा नहीं हो सका। यात्री लगातार बंद ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग कर रहे थे।
रेल मुख्यालय ने बुधवार को तीन माह से बंद अप रूट की 13119 सियालदाह आनंद बिहार एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता से जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस व 13005 हावड़ा से अमृतसर पंजाब मेल समेत डाउन रूट की 13120 आनंद विहार सियालदाह एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी से कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस व 13006 अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल का संचालन शुरू कराने का आदेश जारी कर दिया है।

अप रूट की ट्रेनों का संचालन एक मार्च व डाउन रूट की ट्रेनों का संचालन तीन मार्च से कराया जाएगा। सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने बताया कि दोनों रूट की छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर होली तक आठ से दस हजार लोगों के लाभान्वित होने का अनुमान है। बंद ट्रेनों का भी संचालन जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed