फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth are strong pillars of Samajwadi Party: State President

युवा हैं समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ: प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 27 Feb 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Youth are strong pillars of Samajwadi Party: State President
फोटो-14- सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस र - फोटो : HARDOI
समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के जनपद आगमन पर गुरुवार को लखनऊ रोड पर यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ चुंगी पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा ही समाजवादी पार्टी का मजबूत स्तंभ हैं। युवा मिलकर 2022 में उत्तर प्रदेश में सामाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा निवर्तमान जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल, सुधीर गुप्ता, अभय गुप्ता, अनुज यादव, अवनीश पांडेय, नवीन यादव आदि मौजूद रहे।
स्वागत के बाद नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। किसान आत्महत्या को विवश है। इस दौरान उन्होंने फ्रंटल संगठनों के गठन के लिए पदाधिकारियों से आवेदन भी लिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अमित सिंह, नीरज अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed