फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Your shield is suffering women

अपनी ढाल को बेहाल कर रही महिलाएं

Thu, 08 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 08 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरदोई। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए शुरू की गई क्राइम अंगेस्ट वूमेंस हेल्पलाइन का जिले की महिलाएं दुरुपयोग कर रही हैं। पांच महीने में जिले से 736 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जांच में ज्यादातर शिकायतें फर्जी पाई र्गईं। ज्यादातर महिलाओं ने जमीन विवाद, घूरे के विवाद और रंजिश में दूसरे को फंसाने के लिए शिकायतें दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन


महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने 1090 के बाद क्राइम अंगेस्ट वूमेंस हेल्प लाइन शुरू की है। इस हेल्प लाइन में महिलाएं, युवतियां और किशोरियां छेड़छाड़, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, दहेज उत्पीड़न और शारीरिक उत्पीड़न की शिकायतें सीधे दर्ज करा सकती हैं। पांच महीने पहले शुरू हुई इस हेल्पलाइन का जिले मेें दुरुपयोग होने लगा है। जिले से इस हेल्प लाइन पर अब तक 736 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें रंजिश, दो परिवारों के झगड़े और नाली आदि के विवाद की हैं। पुरुषों ने महिलाओं को आगे कर झगड़ों को छेड़छाड़ बताकर शिकायत कर दी।
विज्ञापन


ये शिकायतें निकली झूठी
केस एक : देहात क ोतवाली के नानकगंज झाला निवासी महिला ने विरोधी गुट को फंसाने के लिए छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। जांच में मामला चुनावी रंजिश का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो: हरियावां थाना क्षेत्र की युवती ने जमीन की रंजिश में विरोधियों को फंसाने के लिए छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। जांच में सब सामने आ गया। इस पर मामला थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
केस तीन: कछौना थाना क्षेत्र की महिला ने भी छेड़छाड़ की फर्जी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो जमीन की कब्जेदारी के लिए महिला के पति का ग्रामीणों से विवाद सामने आया।
केस चार: देहात कोतवाली की महिला ने तीन मार्च को कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो महिला के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच घूरे का विवाद सामने आया।
केस पांच: सुरसा थाना क्षेत्र की महिला ने 13 मई को विरोधियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत की। जांच में महिला के परिजनों से दूसरे गुट का होली जलाने की बात पर विवाद हुआ था। महिला ने उन्हें फंसाने के लिए छेड़छाड़ का ड्रामा रच दिया।


वर्जन
क्राइम अंगेस्ट वूमेंस हेल्प लाइन में महिलाएं केवल छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न जैसी शिकायतें ही दर्ज कराएं। इस हेल्प लाइन पर शिकायत कर देने भर से किसी कर कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी। किसी को फंसाने के लिए शिकायत करने से जांच में पुलिस को समय बर्बाद होता है। ये हेल्प लाइन महिलाओं के लिए ही हैं। वह इसका दुरुपयोेग न करें। अगर कहीं महिला के साथ अन्याय होता है तो तुरंत शिकायत करे। उसकी पूरी मदद की जाएगी। -उमेश कुमार सिंह, एसपी हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed