{"_id":"648618adfcee65d1d60a96f4","slug":"younger-brother-killed-tractor-mechanic-by-stabbing-him-hardoi-news-c-12-1-281337-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चाकू से गोदकर ट्रैक्टर मिस्त्री की छोटे भाई ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चाकू से गोदकर ट्रैक्टर मिस्त्री की छोटे भाई ने की हत्या
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली शहर इलाके में छोटे भाई ने ट्रैक्टर मिस्त्री बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी शिव कुमार सिंह (45) पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था। शहर में ही सर्कुलर रोड लखनऊ चुंगी के पास खोखे में दुकान रखकर ट्रैक्टर बनाने का काम करता था। बड़े भाई ओंकार सिंह के मुताबिक शनिवार की देर शाम को शिवकुमार घर पहुंचा, तो उस समय शिव कुमार की छोटे भाई राजेश सिंह से नशे को लेकर विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक दोनों नशे के आदी थे।
इसी बीच राजेश ने अपने बड़े भाई शिव कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर उसे मारणासन्न कर दिया। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी घर में मौजूद अन्य परिवार के लोगों को हुई तो शिवकुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ओंकार सिंह की तहरीर पर छोटे भाई राजेश सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।