{"_id":"6abea38e91d4da96a802c0ce","slug":"young-womans-body-found-hanging-at-home-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157670-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर में संदिग्ध हालात में युवती का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर में संदिग्ध हालात में युवती का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दहेलिया रामपुर गांव में बुधवार को एक युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने मां की साड़ी से युवती के शव को फंदे से लटका देखा तो चीखते हुए परिजन को सूचना दी। शव को देख परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
दहेलिया रामपुर निवासी नरेश खेती करते हैं। उनकी दो बेटियां और चार बेटे हैं। उनकी बड़ी बेटी निशा (21) ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। पिता नरेश ने बताया कि बुधवार दोपहर निशा की मां उर्मिला दवा लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। घर में निशा और उसकी छोटी बहन गुड़िया ही मौजूद थी। गुड़िया नीचे घर की साफ-सफाई कर रही थी जबकि निशा छत पर बने कमरे में चली गई। काफी देर तक निशा नीचे नहीं आई तो गुड़िया उसे बुलाने छत पर पहुंची। कमरे में पहुंचते ही उसने निशा को साड़ी के फंदे से लटका देखा। यह देखकर वह चीखती हुई नीचे भागी। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन से घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजन आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बता पा रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।