फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young woman was shot and killed

युवती की गोली लगने से मौत

Tue, 10 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young woman was shot and killed

देहात कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवती

विज्ञापन
की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। पिता ने युवती द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर थाने में दी है। देहात क्षेत्र के ग्राम भरिगवां निवासी सुरेश पाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री प्रीती की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मौके पर ही एक तमंचा बरामद किया है। युवती के पिता सुरेश पाल सिंह ने बताया कि प्रीती उसकी छोटी पुत्री थी। उसकी बड़ी पुत्री आर्शी की शादी हो चुकी है। उसके तीन पुत्र सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह और सरोज सिंह है।

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के सफेद दाग थे। जिसका इलाज चल रहा था। सफेद दाग से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इससे वह क्षुब्ध रहती थी। इसी के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी रामलाल राय, शहर कोतवाल नागेश मिश्र आदि मौके पर पहुंचे।

एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। उधर, घटना की गंभीरता को देखते फोरेंसिक जांच टीम को मौके पर बुलाया गया और टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए और जांच की। उधर, एएसपी के निर्देश पर महिला एसओ नमिता सिंह महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची और शव को सील कराया।

उधर, घटना के समय युवती के परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे और जिस कमरे में युवती को गोली लगी वह खुला हुआ था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। परिवार के सदस्यों का तर्क था कि वह लोग सो रहे थे।

सुबह के समय सोने की बात किसी के पल्ले नहीं पड़ रही है। खुले कमरे में युवती ने तमंचे से गोली मार ली और किसी की नजर नहीं गई। युवती के पास तमंचा कहा से आया इसका भी कोई सही से जवाब नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed