फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man found on the ninth day of his marriage, body was lying in a mutilated condition on a

Hardoi: शादी के नौवें दिन मिला युवक का शव, नदी के टापू पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी बॉडी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 26 Apr 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Apr 2024 11:20 PM IST
सार

Hardoi News: 25 अप्रैल को पाली थाने में पिता मिश्री लाल की तहरीर पर पुलिस ने अनिकेत की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the ninth day of his marriage, body was lying in a mutilated condition on a
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बीती 22 अप्रैल को बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। युवक की बाइक और चप्पलें 22 अप्रैल को ही शाहजहांपुर जनपद के हुल्लापुर के पास नदी के पुल पर अल्हागंज पुलिस ने बरामद की थीं।

विज्ञापन

युवक की शादी इसी 18 अप्रैल को ही हुई थी। पाली थाना क्षेत्र के महमूदपुर तेरा गांव निवासी अनिकेत (22) की शादी बीती 18 अप्रैल को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव निवासी नेहा के साथ हुई थी। 22 अप्रैल की सुबह नेहा के परिजन उसे विदा कराकर मायके ले गए थे।
विज्ञापन

चौथी की विदा कराने के लिए अनिकेत भी 22 अप्रैल को दोपहर बाद ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था।  इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाने की पुलिस को बिना नंबर की बाइक और चप्पलें रामगंगा नदी के पुल पर मिलीं थीं। बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर पता चला कि बाइक नेहा के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा नदी के टापू पर उसका शव बरामद हुआ
इसके बाद पुलिस ने अनिकेत के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह लापता है। 25 अप्रैल को पाली थाने में पिता मिश्री लाल की तहरीर पर पुलिस ने अनिकेत की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर उसका शव बरामद हुआ।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और चाबी के गुच्छे के आधार पर शव की शिनाख्त की। अनिकेत की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी नेहा बदहवास हो गई। हरपालपुर कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

...तो अनिकेत ने नदी में लगाई थी छलांग
शाहजहांपुर जनपद की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि अल्हापुर के पास रामगंगा नदी के पुल पर बाइक खड़ी कर किसी युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक के साथ ही चप्पल भी पड़ी मिलीं। शुक्रवार को शव भी रामगंगा नदी के टापू पर ही मिला। अल्हापुर के पास से निकली नदी ही हरपालपुर क्षेत्र में आती है। हरपालपुर कोतवाल का कहना है कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed