फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man suicide

बहन के घर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
young man suicide
हरदोई। चंडीगढ़ से मजदूरी कर 10 दिन पूर्व बहन के घर आए युवक का शव शुक्रवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेंचेपुरवा निवासी सुशील (20) पुत्र स्व. स्वामीदयाल चंडीगढ़ में मजदूर था। 15 दिन पूर्व वह चंडीगढ़ से गांव आया था। चाचा जसवंत ने बताया कि 10 दिन पूर्व सुशील मझिला थाने के ग्राम नंगापुरवा में बहन रोशनी केे घर आया था। जहां से गुरुवार सुबह गांव वापस जाने की बात कहकर निकला था।

दोपहर में नंगापुरवा गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। मृतक के चाचा जसवंत ने बताया कि सुशील दो बड़े भाइयों के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। माता-पिता की मौत के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इसके कारण उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed