{"_id":"63ea7ab616c3e367420f3730","slug":"young-man-shot-himself-with-rifle-hardoi-news-c-12-1-78838-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लाईसेंसी राइफल से युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लाईसेंसी राइफल से युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
राइफल से युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
- पाली थाना क्षेत्र के अमिरता गांव में सोमवार सुबह हुई घटना
- इकलौते पुत्र की मौत से बेहाल हो गई मां
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। घर के अंदर युवक ने सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अमिरता गांव निवासी रवि प्रताप सिंह (28) ने सोमवार सुबह करीब चार बजे अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली ठोड़ी में लगी और सिर को पार करते हुए दीवार को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। बताया गया है कि रवि प्रताप सिंह उर्फ राहुल परिवार में अकेला था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। इकलौते पुत्र की मौत से उसकी मां नन्ही देवी को गहरा सदमा पहुंचा।
बताया गया है कि रवि प्रताप सिंह उर्फ राहुल ने अपने बाबा के शस्त्र लाइसेंस को अपने नाम करा लिया था। खेती करने वाले रवि प्रताप की शादी नहीं हुई थी।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मां नन्ही देवी की तरफ से तहरीर आई है, मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
इस तरह से दिया अंजाम
परिजनों के मुताबिक राहुल ने बिस्तर पर लेट कर राइफल की नाल ठोड़ी के नीचे रखकर टिगर दबाया होगा। इससे गोली सिर को पार करते हुए दीवार को फाड़कर बाहर निकल गई। दीवार पर गोली का निशान बना है।