{"_id":"632387192371a177ed6d7d70","slug":"young-man-raped-a-teenager-athroli-news-ali3004660109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
Fri, 16 Sep 2022 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:42 AM IST
सार
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां एक युवक ने किशोरी को बदनीयत से पकड़ लिया। मारपीट करते हुए धान के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां एक युवक ने किशोरी को बदनीयत से पकड़ लिया। मारपीट करते हुए धान के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेतों पर जाकर उसे तलाश किया, जहां उन्हें किशोरी मिल गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम किशोरी के पिता ने दुष्कर्म को लेकर थाने में तहरीर दी थी। किशोरी को बयान दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन