फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man murder

युवक की हत्या

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
young man murder
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ बघौली अखिलेश राजन और थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुरवा के निकट युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरवा के ग्रामीणों ने दुर्जनपुरवा के निकट युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के पास खून से सनी दो ईंटें भी पड़ी थीं। जानकारी पर सीओ बघौली अखिलेश राजन, थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। फील्ड यूनिट ने मौके से नमूने भी लिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि जहां पर शव मिला है, वहां पास में ईंटों का ट्रीगार्ड बना है। ट्रीगार्ड से ही ईंटें निकाल कर सिर कूंचकर युवक की हत्या की गई है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सभी थाने और कोतवाली क्षेत्रों में मृतक की तस्वीर भेजी गई है और सोशल मीडिया के जरिये भी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी परिजनों ने की शिनाख्त, वह मल्लावां में काम करता मिला
दुर्जनपुरवा के निकट शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में गोपीपुरवा के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इन्हीं ग्रामीणों में शामिल गोपीपुरवा निवासी रामसागर पुत्र सकटे ने शव देखकर उसकी शिनाख्त छोटे भाई संजय के रूप में की।
सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए, लेकिन जब शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू हुई तो इन लोगों ने शव संजय का न होने की बात कही। इस पर थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने संजय के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की तो पता चला कि संजय मल्लावां क्षेत्र में एक भट्ठे पर कार्य कर रहा है और सही सलामत है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक परिजनों का कहना था कि संजय नशे का लती है और इसी के कारण पिछले दो वर्ष से उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ चंडीगढ़ में कुछ अन्य रिश्तेदार के साथ रहती है। पुलिस का कहना है कि चूंकि शव का चेहरा काफी विकृत हो गया था, इसलिए परिजन पहचान करने में गलती कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed