{"_id":"abe9a36e3d61aaf87888a6b36a74b048","slug":"young-man-killed-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के बाहर पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हसौलिया निवासी रामू (40) पुत्र राज बहादुर रविवार की शाम सात बजे घर से निकला था। मगर वह नहीं लौटा। रात करीब एक बजे वह मृत अवस्था में घर के बाहर मिला। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई श्यामू सिंह ने बताया कि उसके भाई के सिर पर चोट के निशान थे। उनका चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि वह शराब के नशे में गिर गया होगा। इसी से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।