{"_id":"6713fae62b2d46c8640f9ae2","slug":"young-man-jumped-into-the-pond-drunk-died-hardoi-news-c-12-1-knp1020-869090-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नशे में तालाब में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नशे में तालाब में कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र केे टेढ़वा चतुरपुर गांव निवासी विनीत पांडेय (35) शराब के आदी थे। पिता गुलवीर ने बताया कि विनीत अक्सर शराब पीकर या तो तालाब में कूद जाते थे या आग में कूद जाते थे।
शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे विनीत शराब पीकर घर आए। मकान के सामने बने तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान वह तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और दाे पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।