{"_id":"6894dfd2d188d1b2f40d36c7","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135510-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-पिहानी मार्ग पर भूराटीकुर गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की बुधवार शाम मौत हो गई।
बघौली थाना क्षेत्र के एनुआ गांव निवासी महेंद्र (45) चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। छोटे भाई दिनेश के मुताबिक वह 28 जुलाई को गांव आए थे। उनकी पत्नी महिमा अपने मायके हरियावां थाना क्षेत्र के कायमपुर में थीं। मंगलवार रात वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। इस दौरान पिहानी-हरदोई मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के भूराटीकुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।
यहां बुधवार शाम चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन महेंद्र को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के कोई संतान नहीं है। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।