{"_id":"662d47c81e4da55fe900e6b4","slug":"young-man-going-to-aunts-wedding-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113845-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मौसी की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मौसी की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत
Sun, 28 Apr 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मौसा के साथ जा रहे युवक की बाइक पिहानी चपरतला मार्ग पर दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि साथ जा रहे मौसा और दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीतापुर जनपद के महोलिया थाना क्षेत्र के पकरिया पांडेय गांव निवासी सूचित पांडेय (22) का ननिहाल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में है। उसकी मौसी वसुंधरा की शादी शुक्रवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए सूचित अपने गांव निवासी मौसा रामनरेश पांडेय (37) के साथ बाइक से मंसूरनगर जा रहा था।
पिहानी चपरतला मार्ग पर उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे सहादत नगर निवासी लल्लन सिंह (45) की बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तीनों को पहले पिहानी सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सूचित पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रामनरेश पांडेय को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लल्लन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और इंटर तक की पढ़ाई कर चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।