{"_id":"640395d8dcca587c830d6a34","slug":"young-man-found-in-pit-body-charged-with-murder-hardoi-news-c-12-1-108793-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 05 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई जिले में गोपामऊ कस्बा के निकट सड़क के किनारे एक बाइक सवार युवक का शव पुलिया के नीचे गड्ढे में पड़ा मिला। शव के पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक भी खड़ी थी। मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।बताया कि कुछ दिन पहले दो लोगों से मामूली बात को लेकर भाई का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
टडियावां थाना के गोपामऊ निवासी अर्जुन उर्फ मथुरा (20) पुत्र रामकुमार शुक्रवार शाम गोपामऊ बस अड्डे पर लगे नुमाइश मेला देखने के लिए निकला था। देर रात में उसका शव ईदगाह के निकट पुलिया के पास गड्ढे में पड़ा पाया गया। पास ही में क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। भाई कमलेश का आरोप है कि उसके भाई की एक गांव निवासी पिता-पुत्र से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आशंका है कि उन्होंने ही हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका है और सड़क हादसे का रूप दिया गया है। अर्जुन मेहनत मजदूरी करता था। हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन