फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man fell from the roof while intoxicated, died

हरदोईः शराब के नशे में छत से गिरा युवक, मौत

Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man fell from the roof while intoxicated, died
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के भिठारा गांव में गुरुवार शाम शराब के नशे में नाच रहा युवक छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भिठारा निवासी हरिश्चंद्र (40) शराब का लती था। भतीजे सोनू के मुताबिक, गुरुवार शाम चाचा नशे में छत पर बच्चों के साथ नाच रहे थे। नाचते वक्त संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिर गए। बच्चों ने उन्हें गिरता देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में बेहंदर सीएचसी ले गए। जहां पर शुक्रवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अविवाहित और चार भाइयों में छोटे थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना शहर कोतवाली में भेज दी है।
विज्ञापन

एक घंटे इंतजार करने पर मिला शव वाहन
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिम्मेदारों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की नसीहत देकर गए थे। सुबह होते ही जिम्मेदार भूल गए। इमरजेंसी मेें एक घंटे हरिश्चंद्र का शव स्ट्रेचर पर रखा रहा। परिजन शव ले जाने के लिए अस्पताल परिसर में वाहन के इंतजार में भटकते रहे। किसी ने भी सरकारी शव वाहन के बारे में जानकारी नहीं दी। मीडियाकर्मियों ने शव रखा और मरीजों को भटकता देख नि:शुल्क वाहन मिलने की जानकारी दी। इसके बाद शव वाहन मिलने पर परिजन शव लेकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed