{"_id":"61e2e119435e1f390952c4c5","slug":"young-man-drowned-while-bathing-in-ganga-no-clue-found-divers-searching-for-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गंगा में स्नान करते समय डूबा युवक, नहीं मिला कोई सुराग, शव की तलाश में जुटे रहे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गंगा में स्नान करते समय डूबा युवक, नहीं मिला कोई सुराग, शव की तलाश में जुटे रहे गोताखोर
Sat, 15 Jan 2022 08:28 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:28 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुटी रही। लेकिन अंधेरा होने के चलते शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के गदुआपुर निवासी सनी तिवारी (18) शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर राजघाट पर गंगा स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुटी रही। लेकिन अंधेरा होने के चलते शव नहीं मिल सका। परिजनों के मुताबिक सनी तीन भाई बहनों में छोटा था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन