{"_id":"5d0d27168ebc3e014601fb19","slug":"young-man-died-due-to-wrong-treatment-hardoi-news-knp4972142175","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम महरी में गुरुवार को युवक को बुखार आने पर परिजन झोलाछाप के यहां ले गए। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महरी निवासी सुशील के पुत्र राहुल (24) को गुरुवार को तेज बुखार आ गया। परिजन उसे कस्बे में गौसगंज रोड स्थित झोलाछाप के क्लीनिक ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि झोलाछाप ने राहुल को भर्ती करने के बाद एक घंटे के अंदर उसे तीन बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया। जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। राहुल तीन भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। एक माह पहले ही राहुल की शादी शाहाबाद के खिरिया गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।