फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died due to current

एचटी लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 01 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
young man died due to current
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में शुक्रवार देर शाम एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम जरहा निवासी गुड्डूू (40) पुत्र धरमू दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी गीता, एक बेटा व दो बेटियां हैं। वह खेती करता था। गांव में उसके दो मकान बने हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गुड्डूू दूसरे मकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे तार से अलग किया। संडीला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed