फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man deadbody found in tank

टैंक में मिला युवक का शव

Thu, 10 Oct 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
young man deadbody found in tank
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नकसरा कालोनी में किराये पर रह रहे पिहानी के ग्राम चंदेली निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर टैंक में पड़ा मिला। मां ने अज्ञात पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली के ग्राम चंदेली निवासी अशोक सिंह (28) पुत्र सर्ववीर सिंह किसान था। तीन दिन पहले ही पत्नी रश्मी के साथ वह शाहजहांपुर रोड स्थित कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नकसरा कॉलोनी में रहने आया था। मंगलवार सुबह पास ही प्लाट पर काम कर रहे मजदूरों ने पानी भरे टैंक में उसका शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। रश्मी व गांव में रहने वाली मां महेश्वरी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक की तीन बहने हैं, तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है। अशोक की एक शादी पहले भी हो चुकी है, अशोक व पहली पत्नी के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा है। चार माह पूर्व ही अशोक ने रश्मी से दूसरी शादी की थी। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि मां महेश्वरी ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed