{"_id":"5fbe9b9b8ebc3e9b8817685e","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp596295812","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला युवक का शव--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला युवक का शव--
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी युवक का शव प्रतापनगर संडीला मार्ग पर आम के बाग में फांसी पर लटकता मिला।
ग्राम नगवा निवासी आशू सिंह (25) पुत्र कृष्णा सिंह गांव में ही खेती करता था। मंगलवार दोपहर दो बजे घर से बिना कुछ बताए चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात आशू के बड़े भाई नीरज सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को भी परिजन आशू की तलाश करते रहे।
इसी दौरान कुछ लोग प्रतापनगर संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के निकट स्थित बाग में पहुंचे तो यहां पेड़ पर आशू का शव फांसी पर लकटता दिखा। सूचना पर नीरज भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल राजकरन शर्मा और कोथावां चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्र ने घटना की जानकारी ली। मृतक छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।