{"_id":"665ccd1955bd9ee0620d90a4","slug":"young-man-created-ruckus-by-climbing-on-water-tank-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115286-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने पूरे दिन हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के अनुरोध के बावजूद 12 घंटे बाद भी वह उतरने को तैयार नहीं। उसको खाने-पीने की वस्तुओं के साथ नकद धनराशि भी दी गई, मगर वह नीचे नहीं आया।
रेलवे स्टेशन परिसर में माल गोदाम के पास पानी की टंकी बनी है। उसके पास पंप भी लगा हुआ। परिसर की चहारदीवारी बनी है और उसमें गेट भी लगा है। इसकेे बावजूद रविवार की अल सुबह अंधेरे में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सुबह छह बजे उसको पानी की टंकी के ऊपर देख गया। इस पर रेलवे प्रशासन, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा, मगर उसने नहीं बताया।
रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया, तो वह उन पर ऊपर से पत्थर फेंकने लगा। इस पर सुरक्षा कर्मी वापस आ गए। प्रशासन को घटना की सूचना दी गई, जिस पर अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार टीम के साथ पहुंचे और उसको उतरने के लिए समझाया, मगर वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। टंकी पर चढ़े युवक की मांग पर उसे भोजन भी भेजा गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसने नकद रुपये की मांग की, जिस पर उसको 2,100 रुपये भी भिजवाएं गए। इसके बावजूद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है। अधिकारी व सुरक्षा कर्मी उसको उतारने के प्रयास में लगे हैं। एसओ जीआरपी वरुण शर्मा ने बताया कि युवक अपनी मांग भी नहीं बता रहा है। उसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। उसको उतारने का प्रयास किया जा रहा है।