फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man arrested in fraud case

इलाज को एकत्र रुपये हड़पने के आरोप में युवक गया जेल

Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man arrested in fraud case
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम खनिकलापुर में बीमार युवक के इलाज के लिए सोशल मीडिया के जरिये जुटाई गई सहायता राशि हड़पने के आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खनिकलापुर निवासी अमित मिश्रा पुत्र छुन्नूलाल उर्फ सन्नूलाल को लगभग पांच माह पहले पैरालिसिस हो गया। लखनऊ मेडिकल कालेज और फर्रुखाबाद में उसका उपचार हुआ। परिजनों के पास इतने रुपये नहीं थे कि वह अमित का अच्छा उपचार करा पाते। छुन्नूलाल का आरोप है कि गांव निवासी अनुज अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अमित के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। इस पर 448 लोगों ने लगभग चार लाख 39 हजार रुपये अमित के इलाज के लिए दिए।
विज्ञापन

लेकिन अनुज ने ये धन अपने खाते में जमा करवा लिया। आरोप है कि अनुज से जब उपचार के लिए रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज कर भगा दिया। अमर उजाला ने पीड़ित की व्यथा को प्रकाशित किया था। थानाध्यक्ष पाली विनोद गोस्वामी ने बताया कि अनुज को धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अनुज आरोपों को गलत बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed