फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   You are the ones issuing Ayushman cards, yet patients are not getting admitted to your very own hospitals: Rampal.

आप ही दे रहे आयुष्मान कार्ड और आपके अस्पतालों में ही भर्ती नहीं हो रहे मरीज : रामपाल

Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
You are the ones issuing Ayushman cards, yet patients are not getting admitted to your very own hospitals: Rampal.
फोटो 27: बैठक की अध्यक्षता करते विधायक रामपाल वर्मा, मौजूद जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी। संवाद
हरदोई। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की पहली बैठक में ही स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली निशाने पर आ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से कहा कि आयुष्मान कार्ड आप ही बना रहे हो और अपने अस्पतालों में ही रोगियों को भर्ती नहीं कर रहे। बात यहीं खत्म नहीं हुई। तीन डायलिसिस मशीनों का संचालन न होने पर भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आड़े हाथों लिया। मेडिकल कॉलेज में रोगियों और तीमारदारों के साथ अभद्रता का मामला भी उठा।
दृष्टि की बैठक की अध्यक्षता बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने की। राज्य सरकार से पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग की बारी आते ही जनप्रतिनिधि मुखर हो गए। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के साथ गोल्डन कार्ड बनाए जाने की कम स्थिति पर बालामऊ विधायक ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से रोगी को बहुत लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज में ही कार्डधारक रोगी को भर्ती नहीं किया जाता है। दूसरे निजी चिकित्सालय भी मनमानी करते हैं। रोगी को पैकेज और उपचार की लागत में अंतर बताकर टरका दिया जाता है। रोगी को समय से समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। पैकेज को रिवाइज कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति पर भी जनप्रतिनिधियों ने मनमानी कटौती, लो वोल्टेज और सीयूजी फोन न उठाए जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि उच्चीकरण के बाद भी सुचारू आपूर्ति और लो वोल्टेज पर अभियंता ध्यान दें। अध्यक्ष रामपाल वर्मा ने उप निदेशक कृषि से कहा कि कृषक प्रशिक्षण की जानकारी जनप्रतिनिधियों को क्यों नहीं दी जाती। मिनी किट वितरण के सापेक्ष उत्पादन का भी परीक्षण किया जाए। अरहर के लिए क्लस्टर बनाया जाए। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक से कहा कि प्रशिक्षण के बाद नौकरी दिलाने का तीन साल का डेटा उपलब्ध कराया जाए। यह भी देखा जाए कि युवा नौकरी में हैं या वापस आ गए हैं।
जिला उद्यान अधिकारी के बैठक में देर से आने और आधी-अधूरी जानकारी पर नाराजगी जताई। कहा कि कृषि और उद्यान विभाग जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पशु आश्रयस्थलों से जैविक खाद ली जाए। संचालन परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्या ने किया। बैठक में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, ब्लॉक प्रशासक धर्मवीर सिंह पन्ने, त्रिपुरेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, श्यामू त्रिवेदी, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, संस्कृति त्रिवेदी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, एसीएमओ डॉ. एके सचान सहित अधिकारी मौजूद रहे।
---
समतल भूमि को ही समतलीकरण के लिए कर लिया चयनित
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना में उबड़-खाबड़, बीहड़ और अनुपयोगी भूमि को कृषि योग्य बनाया जाना है। भूमि संरक्षण विभाग की रिपोर्ट पर अध्यक्ष रामपाल वर्मा ने कहा कि कहां पर काम हो रहा है कुछ पता नहीं चलता। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि समतल भूमि को ही समतलीकरण के लिए चयनित कर लिया। इस पर भूमि संरक्षण अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव की बात कही तो सभी ने इस पर न कह दिया। अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर भूमि के स्थलीय परीक्षण के बाद काम कराए जाएं।
---
...और बिजली कटौती के कारण बैठक के लिए चलवाया गया जनरेटर

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान ही बिजली आपूर्ति ने रंग दिखाए। शहर की आपूर्ति अव्यवस्था की पोल खोल गुई। बैठक में प्रकाश और बिजली से संचालित उपकरणों के लिए जनरेटर चलाया गया। करीब तीन घंटे की बैठक में बमुश्किल 30 मिनट ही बिजली आई होगी।

---
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कार्यदायी संस्था को बदला जाए

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के बिंदु पर सभी ब्लॉक प्रमुख व प्रतिनिधियों ने काम कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किए जाने पर आपत्ति जताई। अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि गाइडलाइन के अनुसार पंचायतों को ही कार्यदायी संस्था नामित किया जाए। उन्होंने आश्वास्त किया कि मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed