फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   yogi gornment failed in farmer issue

किसानों के मुद्दे पर विफल रही योगी सरकार: आरके चौधरी

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
yogi gornment failed in farmer issue
हरदोई। किसानों के मुद्दे पर विफल योगी सरकार को गांव से लेकर सदन तक घेरा जाएगा। 25 हजार कार्यकर्ता 19 ब्लॉकों में गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर किसान जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। किसानों की समस्याएं सुनकर मांग पत्र भरवाएंगे। शनिवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई बैठक में किसान जन जागरण अभियान के पर्यवेक्षक व पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने ये बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 पीड़ित किसानों के घर जाकर उन्हें किसान आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए नौ फरवरी को ब्लॉक संगठन की ब्लॉकों पर बैठक होगी। 10 से 16 फरवरी तक फार्म भरवाए जाएंगे। 17 से 23 फरवरी तक ब्लॉकों में प्रतिदिन दो चौपालों व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इनमें किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जाएगा। 25 फरवरी को स्थानीय विधायक और 28 फरवरी को स्थानीय सांसद के आवास व कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। तीन मार्च को तहसील दिवस पर किसानों की मांगों को लेकर घेराव व प्रदर्शन होगा। छह मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। 17 मार्च को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को ठग रही है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार को कांग्रेस से सीखना चाहिए। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा कर दिया गया, जिसका लाभ 35 लाख परिवारों को मिला। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, रामेश्वर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed