फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   X-ray tube of CT scan machine in medical college is faulty, work stopped

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की एक्सरे ट्यूब खराब, काम ठप

Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
X-ray tube of CT scan machine in medical college is faulty, work stopped
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावों की पोल आए दिन खुल रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर में अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से बंद थे। एक्सरे मशीन कई माह से खराब है और रही सही कसर सीटी स्कैन मशीन का एक्सरे ट्यूब खराब हो जाने से पूरी हो गई। सीटी स्कैन मशीन खराब होने के चलते पिछले 48 घंटे से यहां एक भी सीटी स्कैन नहीं हुआ। इस कारण मरीज भी प्राइवेट सेंटरों पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर सीटी स्कैन की व्यवस्था है। यहां मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता है। अब से लगभग 20 दिन पहले सीटी स्कैन मशीन खराब हुई थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही इसकी मरम्मत हो गई थी। अब फिर से मशीन खराब है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मशीन की एक्सरे ट्यूब खराब हो गई है। यह ट्यूब शुक्रवार को ही खराब हो गई थी। विशेषज्ञों को बुलाकर मशीन की जांच कराई गई, लेकिन पता चला कि नई ट्यूब डालने पर ही मशीन काम करेगी। नई ट्यूब की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ट्यूब खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। अगले दो से तीन दिन के अंदर ट्यूब आ जाएगा। इसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा। प्रधानाचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई ने बताया कि मशीन की खराब हुई ट्यूब को बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सुधरवाकर मशीन चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर रोज सीटी स्कैन कराने आते हैं औसतन 80 मरीज
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों काे कई बार चिकित्सक सीटी स्कैन की सलाह देते हैं। इसके अलावा सड़क हादसों या मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से घायल मरीजों का भी सीटी स्कैन कराया जाता है। औसतन हर रोज 80 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। मशीन खराब होने से इन मरीजों को वापस जाना पड़ रहा है। कुछ सामर्थ्यवान मरीज प्राइवेट सेंटरों पर जाकर सीटी स्कैन कराते हैं। प्राइवेट सेंटर में दो हजार रुपये से कम में सीटी स्कैन नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed