फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   X-ray machine arrived in 14 years, installed in two months, but X-rays are still not being done.

Hardoi News: 14 साल में आई एक्सरे मशीन, दो माह में इंस्टॉल, एक्सरे अब भी नहीं हो पा रहे

Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine arrived in 14 years, installed in two months, but X-rays are still not being done.
सवायजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के 14 साल बाद एक्सरे मशीन आई। सितंबर में आई मशीन को नवंबर में इंस्टॉल किया जा सका। दिसंबर के भी 22 दिन बीत चुके हैं लेकिन 18 लाख रुपये की मशीन से अब तक एक भी एक्सरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन

कस्बे के पास गौरखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। आसपास के लगभग एक सैकड़ा गांवों के 90 हजार लोगाें को सीएचसी से स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। सीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं थी। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी शासन स्तर पर प्रयास किया। बीते सितंबर में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन सीएचसी को मिल गई। सितंबर में आई मशीन एक कमरे में बंद हो गई और दो माह तक इंस्टॉल होने की राह देखती रही।
विज्ञापन

नवंबर में किसी तरह मशीन इंस्टॉल हुई। अर्थिंग का काम पूरा हुआ और प्रिंटर भी लग गया। इसके बावजूद भी अभी मशीन काम नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों को एक्सरे कराने के लिए प्राइवेट सेंटर जाना पड़ता है। प्राइवेट सेंटर भी फर्रुखाबाद और हरदोई में हैं। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिरगावां निवासी सकटे रविवार को एक्सरे कराने के लिए सवायजपुर सीएचसी पहुंचे थे। यहां पहले बताया गया कि रविवार है। फिर बताया गया कि एक्सरे यहां हो ही नहीं पाता है। इस पर वह एक्सरे कराने शाहजहांपुर चले गए।

सिलवारी निवासी श्यामा कुमार भी सीएचसी में एक्सरे कराने गए थे। पता चला कि मशीन तो आ गई लेकिन अभी एक्सरे शुरू नहीं हुए हैं। परेशान होकर वह फर्रुखाबाद एक्सरे कराने के लिए चले गए।



मशीन का इस्तेमाल शुरू करने से पहले कुछ जानकारी करनी होती है। इसके लिए अभिलेख भेजे जा चुके हैं। अनुमति आते ही मशीन का इस्तेमाल होने लगेगा। -डॉ. पराग कुमार, सीएचसी अधीक्षक, सवायजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article