{"_id":"46a04c296bdb693a82a3223b350b4178","slug":"wrapped-in-a-blanket-of-fog-cold-wave-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में लिपटे जिले में शीत लहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में लिपटे जिले में शीत लहर
अमर उजाला, हरदोई ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हुए मौसम के मिजाज से भौचक लोग अब घने कोहरे से लिपटे रहने वाले जिले में शीत लहर के अहसास से सिहरन महसूस कर रहे है। मौसम के यह मिजाज खेती किसानी खास तौर से गेहूं की फसल के अनुकूल है मगर हल्की बारिश की दरकार के बीच अभी भी किसानों को मौसम के मिजाज समझ में नहीं आ रहे है। लिहाजा सर्द हवाओं के बीच खेतों में पानी लगाकर फसलों को आक्सीजन देने का कार्य कर रहे है।
ज्ञात हो कि घने काले कोहरे से छुटकारा न मिल पाने के कारण जहां यातायात सिसक रहा है तो वहीं लोगोें को सुबह के समय कंपकंपी छूट रही है। लोगों की सुबह काफी देर से हो रही है और मार्निक वाक से लेकर दिनचर्या बिगड़ी हुई है। खास बात यह है कि सोमवार को दिन के समय धूप खिली रहने से सर्दी से राहत रही मगर शाम होते ही वातावरण में बढ़ी गलन लोगों के लिए फिर शीत लहर का अहसास कराने वाली रही । देर शाम से शुरू होने वाला कोहरा ठंड बढ़ाने के साथ ही यातायात पर ब्रेक लगाने का काम कर रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें घंटो लेट चल रही है। सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 20.0 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कृषि वैज्ञानिक एवं जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि यह सही है कि मौसम के मिजाज अब खेती किसानी के लिए ठीक है मगर अपेक्षित नमी बनाए रखने तथा गेहूं के अलावा अन्य फसलों के लिए हल्की बारिश की दरकार है। जिसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए विभिन्न सिंचाई साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है।