फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worried about the loan taken for his daughter's wedding, a farmer committed suicide by hanging himself.

Hardoi News: बेटी की शादी में लिए कर्ज की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 21 Jun 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worried about the loan taken for his daughter's wedding, a farmer committed suicide by hanging himself.
हरदोई। बेटी की शादी में लिए गए कर्ज की चिंता में अवसाद में गए पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी हरिश्चंद्र (50) खेती करते थे। परिजनों के मुताबिक डेढ़ माह पहले उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री जया की शादी की थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटी की शादी के लिए अलग-अलग लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने की चिंता में हरीश्चंद्र पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह बाजार करके वापस घर पहुंचे और अंदर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी रानी त्रिपाठी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अवसाद में होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed