फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Workers union workers locked cattle in RRC, set out on foot to meet DM

Hardoi News: मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरआरसी में बंद किए मवेशी, डीएम से मिलने को पैदल ही निकले

Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Workers union workers locked cattle in RRC, set out on foot to meet DM
भरावन। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सर्व समाज) के कार्यकर्ताओं ने 16 मवेशी पकड़कर शिवपुरी के आरआरसी परिसर में बंद कर दिए। इसके बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज कार्यकर्ता पैदल ही डीएम से मिलने हरदोई जाने को निकल पड़े। रास्ते में बीडीओ ने इन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता रुके नहीं।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यवाहक जिलाध्यख भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को शिवपुरी में धरना दिया गया था। इस दौरान सारंगपुर पुलिस चौकी के पास उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में गोमती नदी के किनारे निराश्रित मवेशियों और बिजली की समस्या का निदान कराए जाने की मांग की गई थी। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि संगठन के सहयेाग से आठ वमेशियों को पकड़कर अतरौली के गो आश्रय स्थल भेजकर खानापूरी कर दी गई। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने आरआरसी शिवपुरी में 16 मवेशियों को घेरकर बंद कर दिया। भरावन ब्लॉक कार्यालय के पास खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने भाकियू पदाधिकारियों से बातचीत की। भटपुर के वृहद गो संरक्षण केंद्र को चालू कराने और मवेशियों को पकड़ने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाने की जानकारी दी। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और पैदल ही हरदोई की तरफ चल दिए। इन लोगों ने ब्लाक अध्यक्ष शिवलाल मौर्या, मालिक शुक्ला, मनोहरलाल, नेकराम, इंद्रपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed