{"_id":"9e0d2f7bc54d9066156455e167ebd130","slug":"workers-rallied-to-protest-banking-reforms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग सुधारों के विरोध में कर्मी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग सुधारों के विरोध में कर्मी लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 31 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में रविवार
विज्ञापन
को जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि बैंकिंग सुधारों के नाम पर जनविरोधी
सुधार किए जा रहे, इसलिए आम लोगों के हितों के लिए सभी विरोध में
हस्ताक्षर कर समर्थन प्रदान करें।
रोडवेज बस स्टेशन के पास शिविर लगाकर बैंक कर्मियों ने लोगों को जानकारी देकर समर्थन की मांग की। यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय, अजय मेहरोत्रा ने लोगों को बताया कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में 42 दिनों से हस्ताक्षर अभियान चल रहा है।
देश भर से 1 करोड़ लोगोें के समर्थन में हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजकर रोक लगाने की मांग के साथ 20 सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन रविवार को शिविर लगाकर बडे़ पैमाने पर लोगों को जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के बारे में जानकारी देकर समर्थन की मांग की गई।
बताया कि नए बैंकिंग लाइसेंस न देने तथा पेमेंट बैंक, छोटे निजी बैंक न खोलने की मांग की जा रही है। कहा कि सार्वजनिक बैंकों को बढ़ावा मिले और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देना बंद किया जाए। निजी क्षेत्र को बढ़ावा पूरी तरह से जनविरोधी है।
इस मौके पर आरसी बाजपेयी, आरके पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, आनंद वर्मा, सुभाष पांडेय, मो. असलम चिश्ती, प्रदीप कुमार, प्रिया रस्तोगी, सत्य पाल, रोचन सिन्हा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।