{"_id":"683b3c3f3cc03d3fd20329da","slug":"work-on-three-routes-including-pihani-budhgaon-will-be-accelerated-the-government-has-given-rs-1036-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132133-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी-बूढ़ागांव समेत तीन मार्गों के काम में आएगी तेजी, शासन ने 10.36 करोड़ रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी-बूढ़ागांव समेत तीन मार्गों के काम में आएगी तेजी, शासन ने 10.36 करोड़ रुपये दिए
विज्ञापन
हरदोई। अतिरिक्त जिला मार्ग पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट समेत तीन मार्गों के चौड़ीकरण के काम में तेजी आएगी।
शासन ने तीनों मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के चल रहे काम के लिए दूसरी किस्त में 10.36 करोड़ से अधिक रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को दूसरी किस्त के रुपये देने के साथ ही काम को समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से बिलग्राम से अल्हागंज मार्ग से पलिया-बेड़ीजोर-कड़हर होते हुए फर्रुखाबाद जनपद को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया और पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। शासन ने इन मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त के रुपये भी दे दिए थे। शासन ने स्वीकृति के सापेक्ष अब बचे रुपये में से तीनों मार्गाें के लिए 10 करोड़, 36 लाख, 60 हजार रुपये और दे दिए हैं। इससे काम में तेजी आने की संभावना है।
पलिया-बेड़ीजोर-कड़हर होते हुए फर्रुखाबाद जनपद को जोड़ने वाले मुख्य जिला मार्ग के लिए शासन ने चार करोड़, 56 लाख, 60 हजार रुपये दिए हैं। मटियामऊ-मंसूरपगनर-पतसिया भुड्डा मार्ग के लिए तीन करोड़, रुपये और पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट मार्ग के लिए दो करोड़, 80 लाख, रुपये पीडब्ल्यूडी को दे दिए हैं। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की तरफ जारी पत्र जिले के अधिकारियों को मिल गया है।
विज्ञापन
--
तीनों मार्गों पर समय अनुकूल होने से काम कराया जा रहा है। शासन से इन तीनों मार्गों पर दूसरी किस्त पर रुपये दिए जाने की जानकारी है। रुपये मिलने से काम में और तेजी आएगी। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी