फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Work on construction of pontoon bridge over Ramganga river at Nandana begins

Hardoi News: नंदना में रामगंगा नदी पर पांटून पुल बनाए जाने का काम शुरू

Sun, 25 Jan 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Work on construction of pontoon bridge over Ramganga river at Nandana begins
फोटो 11: रामगंगा नदी पर नंदना-चंद्रपुर के मध्य पांटून पुल बनाने का शुरू हुआ काम। स्रोत : ग्रामी
हरपालपुर। कटरी क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रामगंगा नदी पर नंदना-चंद्रमपुर गांव के मध्य पांटून पुल बनाए जाने काम शुरू हो गया है। पुल बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को रामगंगा नदी पार करने के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इससे करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 50,000 से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर पुल न होने से करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को हरदोई, कन्नौज और फर्रुखाबाद आदि जनपदों को जाने और वहां से आने वाले लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से रामगंगा नदी पर करीब 1,50,00,000 रुपये से पांटून पुल बनवाए जाने की शासन ने स्वीकृति दी थी। इस पुल के बन जाने से लोगों को नंदना-चंद्रमपुर के बीच रामगंगा नदी को नाव से नहीं पार करना होगा। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार से पुल बनवाए जाने का काम शुरू करा दिया है। पुल बनवाए जाने काम शुरू होने से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पांटून पुल बन जाने से नंदना, चंद्रमपुर, भट्ठापुरवा, अदनिया, पतारपुरवा, अरवल आदि दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बाढ़ के समय ही नहीं, सभी मौसम में आवागमन में आसानी होगी। इस पुल के बनने से कटरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद के ब्लॉक कार्यालय व तहसील मुख्यालय की दूरी कम हो जाएगी। चंद्रमपुर के प्रधान अश्विनी श्रीवास्तव, हिमांशु पाठक, हर्ष सिंह तोमर, सुनीत सिंह, कृष्ण शाक्य व अंशू ने बताया कि पुल न होने से रामगंगा नदी को नाव के सहारे पार करना पड़ता था। इससे हादसों की आशंका के साथ ही असुविधा का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed