{"_id":"682b73e84fe97ecbd9092d84","slug":"work-not-completed-in-stipulated-time-engineers-asked-for-explanation-hardoi-news-c-213-1-hra1001-131530-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तय समय में नहीं हुए काम, अभियंताओं से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तय समय में नहीं हुए काम, अभियंताओं से जवाब-तलब
Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई, यूपीआरएनएन और यूपीपीसीएल के अभियंताओं के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तय समय सीमा बाद भी काम अधूरे हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सिंचाई, यूपीआरएनएन (उप्र राजकीय निर्माण निगम) और यूपीपीसीएल (उप्र प्राजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि.) के अभियंताओं से जवाब-तलब किया है।
स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम डैशबोर्ड की प्रगति समीक्षा की। कहा कि लक्ष्य के अनुरूप विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाए। एक करोड़ से अधिक की लागत वाले कामों का सत्यापन कराया जाए। सूचनाएं विभागीय पोर्टल पर समय से फीड कराई जाएं। उन्होंने यूपीपीसीएल के एई से काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। तय समय में परियोजनाएं पूरी न होने पर सिंचाई, यूपीआरएनएन और यूपीपीसीएल के अभियंताओं को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा में कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ. एके सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- --