फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   work is not properly in hardoi

इंटरनेट सेवाओं की बदहाली से परेशान हैं डाक विभाग के बचतकर्ता

Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
work is not properly in hardoi
सांडी। डाकघर में करीब डेढ़ सप्ताह से इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे खाता धारक रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। आरडी का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। नई आरडी न बन पाने से एजेंट्स को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उप डाक पाल नीतेश कुमार ने बताया कि कस्बे के अन्य नौ उप डाकघरों का भी यही हाल है। इंटरनेट सेवा का सुचारु संचालन होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। डाक घर में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी ग्रामीणों ने बचत खाते खुलवा रखे हैं। डेढ़ हफ्ते से डाक घर में काम नहीं हो पा रहा है। रसलापुर के बसंत, बेहटी चिरागपुर के राजन व नकवापुर के श्याम किशोर के साथ डाकघर में अल्प बचत कार्यालय में एजेंट जागेश्वर, नीलम, सुषमा और अर्चना ने इससे हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पर उपयोग करने के लिए जमा की धनराशि न निकलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भारत संचार निगम के उच्चाधिकारियों से बातचीत करते हुए समस्या का सामाधान कराना चाहिए। कार्यवाहक डाकपाल श्री कुमार का कहना है कि जिले के 19 शाखा डाकघरों का यही हाल है। इंटरनेट सेवाओं की बदहाली की वजह से इन दिनों केवल स्पीड पोस्ट सहित इसी तरह की अन्य सेवाओं को संचालन ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed