{"_id":"621cff57d48f0a0af1777b4c","slug":"work-goals-election-exit-polls-in-offices-hardoi-news-knp6831005192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज गोल, दफ्तरों में चुनावी एग्जिट पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज गोल, दफ्तरों में चुनावी एग्जिट पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अबकी फलां नेता जी के सामने कांटे की टक्कर है, यह समाज फलां को सपोर्ट कर रहा है, युवा वर्ग उसके साथ रहा, इसलिए फलां नेता की जीत पक्की है।
यह चुनावी एग्जिट पोल इन दिनों सरकारी दफ्तरों में तय हो रहा है। चुनावी खुमारी कामकाज पर भारी पड़ रही है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में यह नजारा दिखा।
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के मुख्य गेट के पास सोमवार को खुले परिसर में कई कर्मचारी गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे थे। कर्मचारी यहां चुनाव के नतीजों में उलझे थे, जाहिर बात है कि कार्यालय के अंदर काम कौन करता।
इसलिए ज्यादातर पटल के कमरों में ताला बंद दिखा। विभागीय काम के सिलसिले में आने वाले शिक्षक व अन्य शिक्षाकर्मी कमरों में ताले लटके देखकर या लौट जाते या फिर संबंधित कर्मचारी की तलाश में परिसर में ढूंढकर उससे मिल रहे थे।
विज्ञापन
चौपाल में जाने से कतराता है महिला स्टाफ
कर्मचारियों की चौपाल में हंसी-ठहाकों का माहौल काम के लिए आने वाली महिला स्टाफ को असहज करता है। बेसिक शिक्षा विभाग में महिला शिक्षिकाओं की संख्या अधिक है।
विभागीय कार्यों के लिए अक्सर उन्हें यहां आना पड़ता है। सुबह के समय कार्यालय आने वाली महिला स्टाफ काम से संबंधित पटल के कर्मचारियों को चौपाल में ठहाके लगाते पाती हैं।
इस माहौल में उनके पास जाकर अपनी बात रखने में भी उन्हें संकोच होता है। कई महिलाएं तो बिना काम कहे या तो उनके कुर्सी पर आने इंतजार करती हैं या फिर लौट जाती हैं।
कर्मचारियों को काम के रवैये में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। पटल से संबंधित डेस्क पर समय से उपस्थित रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई