फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Work completed in files, in reality the roads were found uprooted

Hardoi News: फाइलों में काम पूरा, हकीकत में उखड़ी मिलीं सड़कें

Sun, 11 Jun 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 11 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Work completed in files, in reality the roads were found uprooted
हरदोई। अमृत योजना के तहत कार्य पूरा होने का निर्माण इकाई ने प्रमाणपत्र संस्था ने जारी कर दिया है। लेकिन हकीकत में सड़कें अभी भी उखड़ी पड़ीं हैं। आए दिन इन सड़कों पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की ओर से जल निगम को दी गई थी। कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही कराने की भी जिम्मेदारी थी। उसको सड़क खोदने की अनुमति लेने के अलावा उसका सही कराने का प्रमाण पत्र भी देना था। कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन बनाने के बाद सड़क को आधा-अधूरा बनाया गया और सड़क की मरम्मत कराने में मानक का प्रयोग नहीं किया गया। निगम के इंजीनियरों ने पालिका प्रशासन को सभी सड़कों को सही कराने का प्रमाणपत्र सौंप दिया। पालिका प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में हकीकत सामने आई। अधिकांश सड़कें उखड़ी पाई गईं हैं।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में खोदी गई सड़कें
इससे शहर के मोहल्ला सुभाषनगर, लाइनपुरवा, बोर्डिंग हाउस, चीलपुरवा, कृष्णनगरिया, चंदीपुरवा, कौशलपुरी, आलू थोक उत्तरी (भट्ठापुरवा), अशराफ टोला, नवीपुरवा, नई बस्ती, न्यू सिविल लाइन, नुमाइश पुरवा, बहरासौदागर पूर्वी आदि क्षेत्रों में खोदी गई सड़कें बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला का कहना है कि सही प्रकार से काम नहीं कराने पर हॉल ही में नामित फार्म के संचालक विद्युत कुमार जैन निवासी कुन्दन भवन सेक्टर-23 इंदिरा नगर लखनऊ के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed