फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Won the award in competition

शक्ति व विनायक ने गीत प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

Fri, 18 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 18 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Won the award in competition
पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्रकार बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में देश भक्ति गीत व भजन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में वर्ग क और ख में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम डा. अशोक शुक्ला और विशिष्ट अतिथि प्रेम अस्थाना ने दीप प्रज्वलित कर की। देशभक्ति गीत व भजन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए वर्ग क से प्रथम पुरस्कार में एक हजार रुपये शक्ति मिश्र, द्वितीय पुरस्कार में सात सौ रुपये मीमांश शर्मा और तृतीय पुरस्कार में पांच सौ रुपये आदर्श शुक्ला को मिला।
विज्ञापन


जबकि सांत्वना पुरस्कार में दो सौ रुपये आराध्या व मानसी सिंह और द्वितीय स्थान पर प्रमाण पत्र शौर्य वर्धन सिंह को दिया गया। संगत देने वालों में छंदा सरकार व मुकुल सरकार को 251-251 रुपये दिए गए। निर्णायकों में मीरा गुप्ता, मृदुला अस्थाना और डा. स्मिता जायसवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार तीन हजार रुपये विनायक शुक्ला, द्वितीय पुरस्कार में दो हजार रुपये श्वेताभ शुक्ला को और तृतीय पुरस्कार में एक हजार रुपये दीपिका पाठक कोदिए गए। सांत्वना पुरस्कार में पांच सौ रुपये आकांक्षा पांडेय, द्वितीय स्थान पर दीपक सिंह और तृतीय पुरस्कार दीपिका पाठक को दिए गए।


संचालन अपूर्वा अवस्थी ने किया। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, राकेश गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्रा, सुरेश पांडेय, प्रीतेश दीक्षित, सुरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, मनमन शुक्ला, कुमकुम श्रीवास्तव, रंजना सिंह, अमित त्रिवेदी रानू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed