फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women workers must be

महिलाओं का कामगार होना जरूरी ः अंशुल

Mon, 19 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 19 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women workers must be

कहने में कोई दो राय नहीं कि महिलाएं आज उन कामों में

विज्ञापन
बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, जो समाज के उत्थान के लिए जरूरी है। जरूरत है तो बस जागरूकता की। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त हुनर का प्रयोग अपने आप को सुदृढ़ करने में करें।

इंडेवर इंक्लूसिव डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए रविवार को भाजपा संासद अंशुल वर्मा ने कही। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़े होने के बाद महिलाएं अपना जीवन शोषण विहीन बना सकती हैं।

मुख्य संयोजक नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि संस्था इन सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र युक्त छह माह का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। जिले की संपूर्ण प्रशिक्षित महिलाएं एवं बालिकाएं खुशहाल जीवन यापन कर सकेगी।

संस्था अध्यक्ष कमलेश मौर्य एवं सचिव पीयूष अवस्थी ने कहा कि संस्था ने पिछले तीन महीने में जमीनी स्तर पर लगभग 150 प्रशिक्षण केंद्रों को खोल कर बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त किया है। जिले में छूटे सुदूर गांवों तक ऐसे कार्यक्रम को पहुंचाने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed