{"_id":"5f42abf88ebc3e6a856a3b4c","slug":"women-suicide-hardoi-news-knp578429352","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मगरहा निवासी महिला ने रविवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
मगरहा निवासी सोनाली (26) पत्नी अनुज रविवार को कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो कमरे में सोनाली का शव फांसी पर लटकता मिला। सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा व कोतवाल बृजेश सिंह ने जांच की। पिता श्रीलाल सिंह ने बताया कि अनुज व सोनाली का एक चार साल का बेटा है। अनुज दिल्ली में रहता है।
रविवार को वह खेत पर और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। घटना के वक्त घर पर निशक्त बेटा अमर सिंह व उसकी पत्नी मौजूद थी। इसी दौरान सोनाली ने फांसी लगा ली। श्रीलाल घटना का कारण नहीं बता सके। जानकारी उन्नाव के थाना सफीपुर के ग्राम सकहन राजपूतान निवासी मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।