फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women suicide after quirrell with husband

पति से विवाद होने से क्षुब्ध महिला ने लगाई फांसी

Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
women suicide after quirrell with husband
हरदोई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महुआटोला मेें रविवार शाम पति से विवाद होने से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाभा निवासी शांती (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महुआटोला निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा है। शांती के पिता बुद्धपाल ने बताया कि बेटी के पास सोने का हार था। जिसको लेकर सास आए दिन झगड़ती रहती थी। रविवार को इसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद शांत होने के बाद शांती कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद उसने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शंका हुई। पति ने खिड़की से झांककर देखा तो शांती का शव देखकर उसके होश उड़ गए। मृतका के शरीर पर खरोंच के निशान मिलने पर पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed