फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women police personnel inaugurated women's help desk

Hardoi News: महिला हेल्प डेस्क का महिला पुलिस कर्मियों ने किया लोकार्पण

Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel inaugurated women's help desk
हरदोई। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया। महिला शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए बनाई गई इस डेस्क का संचालन पूरी तरह महिला पुलिस कर्मी ही करेंगी। खास बात यह है कि एसपी ने इसका लोकार्पण भी सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों से कराया। महिला हेल्प डेस्क के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों और कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क स्थापित हैं, लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोई महिला हेल्प डेस्क नहीं थीं। पिछले लगभग एक माह में जन सुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न की गंभीर शिकायतों को देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला संंबंधी अपराधों की शिकायतें यहां दर्ज कराई जा सकेंगी।


ये हैं हेल्पलाइन नंबर
एसपी नीरज जादौन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यह नंबर 8303449978 और 05852359471 हैं। इन पर सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक महिला उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी इन नंबरों पर पूंछी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed