फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women murder

शौच के लिए गई महिला की गला रेतकर हत्या

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
women murder
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुत्री के साथ शौच के लिए गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूर खेत में बने में हाते में उसका खून से लथपथ शव मिला। मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला (28) रविवार देर रात पुत्री (6) के साथ मकान के पास खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो देवर उसे तलाशने गया। इसी दौरान देवर को भतीजी मिली। उसने बताया कि मां को कुछ हो गया है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हाते में महिला का शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति लुधियाना में मजदूरी करता है। कछौना कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। मृतका के तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन

कानों में चोट की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के दोनों कानों में चोट की पुष्टि हुई है। यह चोट के निशान कुंडल खींचे जाने के कारण आए हैं। इसके अलावा एक ही वार में गर्दन काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि भी हुई है। प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इसकी जांच के लिए स्लाइड बनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed