{"_id":"f962c51a2eb798bf87382c9964ea04a9","slug":"women-harassment-will-not-tolerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं होगी महिला उत्पीड़न पर लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं होगी महिला उत्पीड़न पर लापरवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
बैठक में प्राप्त हुए 10 प्रार्थनापत्रों में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निसतारण करा दिया तथा शेष के संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सदस्य ने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामले के त्वरित निस्तारण के लिए उनके द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सुनवाई की जा रही है। विगत माह प्राप्त आठ प्रार्थना पत्रों में से पांच का निस्तारण करा दिया गया है। शेष न्यायालय आदि में लंबित हैं। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सीओ एलडी भारती, महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन