फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women died, protest at hospital

गर्भपात के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
women died, protest at hospital
फोटो- 39- छत से कूदकर भागता अस्पतालकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माडर तिराहे पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात की दवा से महिला की हालत बिगड़ गई। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने शव रखकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। हंगामा देखकर अस्पताल का स्टाफ दीवारें फांदकर भाग गया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौधा निवासी शिवदुलारी (38) पांच माह की गर्भवती थी। गत सोमवार को पेट दर्द और उल्टी होने पर परिजन उसे लेकर कासिमपुर में माडर तिराहे पर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। दवा लेने के बाद शिवदुलारी घर चली गई। दवा खाने से बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह परिजन उसे फिर से अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद शिवदुलारी की हालत और ज्यादा बिगड़ गई व देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए। शुक्रवार दोपहर तीन बजे परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे कार्रवाई की मांग करने लगे। यह देखकर अस्पताल के कर्मचारी भाग निकले। कासिमपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि मृतका का पति सूरज गुजरात में नौकरी करता है। उसके वापस आने का इंतजार परिजन कर रहे हैं। परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed